पात्र विद्यार्थियों के लिए स्कूलों में लगेंगे ई-केवाईसी शिविर, 31 जुलाई तक पूरे होंगे छात्रवृत्ति आवेदन
कबीरधाम जिले में अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति एवं अन्य पिछड़ा वर्ग के कक्षा 3 से 12वीं तक के पात्र विद्यार्थियों को समय पर छात्रवृत्ति दिलाने के लिए स्कूलों में विशेष ई-केवाईसी शिविर लगाए जाएंगे। जिला प्रशासन ने 31 जुलाई 2026 तक लंबित ऑनलाइन छात्रवृत्ति आवेदनों को पूर्ण कराने के निर्देश दिए हैं।
UNITED NEWS OF ASIA. कवर्धा। जिले के अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति एवं अन्य पिछड़ा वर्ग के कक्षा 3री से 12वीं तक के पात्र विद्यार्थियों को समय पर छात्रवृत्ति का लाभ दिलाने के लिए जिला प्रशासन ने विशेष पहल की है। कलेक्टर के निर्देश पर जिला शिक्षा विभाग और खाद्य विभाग के समन्वय से जिले के विभिन्न विद्यालयों में विशेष ई-केवाईसी शिविर आयोजित किए जाएंगे, ताकि कोई भी पात्र विद्यार्थी केवल ई-केवाईसी की प्रक्रिया पूरी नहीं होने के कारण छात्रवृत्ति से वंचित न रह जाए।