कबीरधाम में ओडीएफ प्लस मिशन पर जोर, 60 ग्राम पंचायतों में स्वच्छग्रही बना रहे स्वच्छता की नई पहचान
स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) के तहत कबीरधाम जिले की 60 ग्राम पंचायतों को 2 अक्टूबर 2026 तक ओडीएफ प्लस बनाने का लक्ष्य रखा गया है। जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी अभिषेक अग्रवाल ने कहा कि स्वच्छग्रही केवल कचरा संग्रहण ही नहीं, बल्कि ग्रामीणों में स्वच्छता की संस्कृति विकसित करने का भी कार्य कर रहे हैं।
UNITED NEWS OF ASIA. कवर्धा l स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) के तहत कबीरधाम जिले में स्वच्छता को जनआंदोलन बनाने की दिशा में व्यापक प्रयास किए जा रहे हैं। जिले की 60 ग्राम पंचायतों को 2 अक्टूबर 2026 तक ओडीएफ प्लस के लक्ष्य तक पहुंचाने के लिए जिला प्रशासन लगातार अभियान चला रहा है। इस अभियान में स्वच्छग्रही महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं, जो केवल घर-घर से कचरा एकत्रित नहीं कर रहे, बल्कि ग्रामीणों को स्वच्छता और वैज्ञानिक कचरा प्रबंधन के प्रति भी जागरूक बना रहे हैं।