CJP प्रदर्शन के चलते दिल्ली के 16 मेट्रो स्टेशन आज भी बंद, DMRC ने जारी किया बड़ा अपडेट
CJP के प्रदर्शन और सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनज़र DMRC ने दिल्ली के 16 मेट्रो स्टेशनों पर एंट्री और एग्जिट सेवाएं अगले आदेश तक बंद रखने का फैसला किया है। हालांकि, राजीव चौक, मंडी हाउस और सेंट्रल सेक्रेटेरिएट पर इंटरचेंज सुविधा जारी रहेगी।
UNITED NEWS OF ASIA. नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली में चल रहे CJP के प्रदर्शन और सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (DMRC) ने गुरुवार को भी 16 प्रमुख मेट्रो स्टेशनों पर यात्रियों की एंट्री और एग्जिट सेवाएं अगले आदेश तक बंद रखने का निर्णय लिया है। इससे दिल्ली-एनसीआर के लाखों यात्रियों को यात्रा के दौरान असुविधा का सामना करना पड़ सकता है।