मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने डोंगरगढ़ दर्शन यात्रा का किया शुभारंभ, श्रद्धालुओं के लिए निःशुल्क बस सेवा शुरू

सीएम विष्णुदेव साय ने रायपुर से डोंगरगढ़ दर्शन हेतु निःशुल्क बस सेवा का शुभारंभ किया। श्रद्धालुओं के लिए 9 दिन तक प्रतिदिन चार बसें चलेंगी।

Sep 24, 2025 - 11:11
 0  35
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने डोंगरगढ़ दर्शन यात्रा का किया शुभारंभ, श्रद्धालुओं के लिए निःशुल्क बस सेवा शुरू

UNITED NEWS OF ASIA. अमृतेश्वर सिंह, रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज रायपुर के आकाशवाणी चौक स्थित माँ काली मंदिर से डोंगरगढ़ दर्शन यात्रा का शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने चार बसों को हरी झंडी दिखाकर लगभग 200 श्रद्धालुओं के जत्थे को रवाना किया।

यह निःशुल्क बस सेवा कालीमाता सेवा समिति द्वारा पूरे नवरात्र पर्व के नौ दिनों तक प्रतिदिन चार बसों के माध्यम से चलाई जाएगी। मुख्यमंत्री ने समिति की इस पहल को सामाजिक एकता और सेवा-समर्पण का प्रेरक उदाहरण बताया और सभी श्रद्धालुओं को नवरात्र की हार्दिक शुभकामनाएँ दीं।

कार्यक्रम में उप मुख्यमंत्री विजय शर्मामंत्री टंकराम वर्मामहापौर मीनल चौबेविधायक सुनील सोनीपुरंदर मिश्रा सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि यह यात्रा न केवल धार्मिक आस्था का प्रतीक है बल्कि समाज सेवा और सामूहिक श्रद्धा का संदेश भी देती है।