मुख्यमंत्री सहायता कोष से मृतक के परिजन को मिली 1 लाख रुपये की आर्थिक सहायता
कवर्धा जिले के ग्राम मड़मड़ा निवासी दिवंगत रमेश साहू के परिजन को मुख्यमंत्री सहायता कोष से 1 लाख रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की गई। जिला कार्यालय में अपर कलेक्टरों ने सहायता राशि का चेक सौंपकर शासन की संवेदनशील पहल को आगे बढ़ाया।
UNITED NEWS OF ASIA. कवर्धा। मुख्यमंत्री सहायता कोष के माध्यम से कबीरधाम जिले के ग्राम मड़मड़ा निवासी दिवंगत रमेश साहू के परिजन को 1 लाख रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की गई। जिला प्रशासन ने शासन की ओर से स्वीकृत सहायता राशि का चेक मृतक की पत्नी ज्योति साहू को सौंपकर परिवार को आर्थिक संबल देने का प्रयास किया।