नवरात्रि के चौथे दिन बैलाडीला ट्रक एसोसिएशन ने दंतेवाड़ा में आयोजित किया विशाल भंडारा
नवरात्रि के चौथे दिन बैलाडीला ट्रक एसोसिएशन के सदस्यों ने दंतेवाड़ा के कारली में विशाल भंडारे का आयोजन किया। भंडारे में हलवा, पूरी और सब्जी वितरण कर श्रद्धालुओं एवं जनता में प्रसाद वितरित किया गया।
UNITED NEWS OF ASIA. नवीन चौधरी, दंतेवाड़ा। नवरात्रि के पावन पर्व पर दंतेवाड़ा के कारली में बैलाडीला ट्रक ओनर एसोसिएशन (बीटीओ) के सदस्यों द्वारा विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। इस अवसर पर भक्तों और जिले के आम जनता को हलवा, पूरी और सब्जी वितरण कर प्रसाद ग्रहण कराया गया।
भंडारे के दौरान उपस्थित रहे अध्यक्ष मनोज सिंह, सचिव आकाश गोयल, उपाध्यक्ष वीरू गौतम, सहसचिव विश्वजीत पिंकू सरकार सहित वीडियो परिवार के सदस्य पुखराज सोनी, डिविन थॉमस, सुनील कुमार नाग और लुभम निर्मलकर।
बीटीओ के पदाधिकारियों का हाल ही में हुए चुनाव के बाद यह भंडारा सदस्यों और सभी जुड़े लोगों के बीच एकता का प्रतीक बन गया। नवरात्रि के पर्व पर इस तरह के भंडारे एक पुरानी प्रथा हैं, जिन्हें धार्मिक अनुष्ठानों, पूजा या पुण्यतिथि के उपरांत आयोजित कर निशुल्क भोजन वितरण किया जाता है।
इस भंडारे ने स्थानीय जनता और श्रद्धालुओं में भाईचारे और सामूहिक धार्मिक भावना को मजबूत करने का काम किया। उपस्थित लोगों ने आयोजन की सराहना की और आयोजकों का आभार व्यक्त किया।