सहसपुर लोहारा नगर पंचायत उपचुनाव में भाजपा की बड़ी जीत, सरिता संतोष मिश्रा 754 मतों से विजयी
कवर्धा जिले के सहसपुर लोहारा नगर पंचायत अध्यक्ष पद के उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी सरिता संतोष मिश्रा ने 754 मतों के अंतर से जीत दर्ज की है। निर्दलीय प्रत्याशी अजय यादव ने कड़ा मुकाबला किया, लेकिन भाजपा ने निर्णायक बढ़त हासिल कर उपचुनाव अपने नाम कर लिया। परिणाम घोषित होते ही भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह और जश्न का माहौल देखने को मिला।
UNITED NEWS OF ASIA. सौरभ नामदेव, कवर्धा l सहसपुर लोहारा नगर पंचायत अध्यक्ष पद के उपचुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए बड़ी जीत दर्ज की है। भाजपा प्रत्याशी सरिता संतोष मिश्रा ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी निर्दलीय उम्मीदवार अजय यादव को 754 मतों के अंतर से पराजित कर अध्यक्ष पद पर कब्जा जमाया है। चुनाव परिणाम घोषित होते ही भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों में उत्साह की लहर दौड़ गई तथा पूरे क्षेत्र में जश्न का माहौल बन गया।