कार्यकर्ता के सुख-दुख में साथ, जनता की समस्याओं के समाधान में तत्पर: पुरन्दर मिश्रा

रायपुर उत्तर विधायक पुरन्दर मिश्रा ने अस्वस्थ भाजपा जिला कार्यसमिति सदस्य प्रीतम महानंद के निवास पहुंचकर उनका हालचाल जाना और शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। इसके बाद जगन्नाथ नगर क्षेत्र में स्थानीय नागरिकों से मुलाकात कर सड़क, नाली, साफ-सफाई, पेयजल और जल निकासी जैसी समस्याएं सुनीं। विधायक ने संबंधित अधिकारियों को स्थल निरीक्षण कर प्राथमिकता के आधार पर समस्याओं के समाधान के निर्देश दिए।

Sep 7, 2026 - 09:05
 0  2
कार्यकर्ता के सुख-दुख में साथ, जनता की समस्याओं के समाधान में तत्पर: पुरन्दर मिश्रा

UNITED NEWS OF ASIA. अमृतेश्वर सिंह, रायपुर l जनप्रतिनिधित्व केवल विकास कार्यों तक सीमित नहीं है, बल्कि जनता के सुख-दुख में सहभागी बनकर उनकी समस्याओं को समझना और उनके समाधान के लिए तत्पर रहना भी जनप्रतिनिधि की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। इसी भावना के साथ रायपुर उत्तर विधानसभा क्षेत्र के विधायक पुरन्दर मिश्रा ने भाजपा जिला कार्यसमिति सदस्य प्रीतम महानंद के अस्वस्थ होने की जानकारी मिलने पर उनके निवास पहुंचकर कुशलक्षेम जाना।

विधायक पुरन्दर मिश्रा ने प्रीतम महानंद के स्वास्थ्य की जानकारी ली और उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। इस दौरान उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी में कार्यकर्ता केवल संगठन का हिस्सा नहीं, बल्कि परिवार के सदस्य की तरह होता है। कार्यकर्ताओं के सुख-दुख में उनके साथ खड़ा रहना संगठन की संस्कृति और सामाजिक संवेदनशीलता का हिस्सा है। उन्होंने कहा कि किसी भी कार्यकर्ता की परेशानी में उसके साथ खड़ा होना संगठनात्मक संबंधों को और मजबूत करता है।

प्रीतम महानंद से मुलाकात के बाद वापस लौटते समय विधायक पुरन्दर मिश्रा जगन्नाथ नगर क्षेत्र में स्थानीय नागरिकों और माताओं-बहनों के बीच पहुंचे। विधायक को अचानक अपने बीच देखकर क्षेत्रवासियों ने आत्मीयता के साथ उनका स्वागत किया। पुरन्दर मिश्रा ने भी बिना किसी औपचारिकता के लोगों के बीच बैठकर उनसे क्षेत्र की स्थिति और रोजमर्रा की समस्याओं के संबंध में चर्चा की।

जनसंवाद के दौरान स्थानीय नागरिकों ने क्षेत्र में सड़क, नाली, साफ-सफाई, पेयजल और जल निकासी सहित विभिन्न मूलभूत सुविधाओं से जुड़ी समस्याओं को विधायक के समक्ष रखा। नागरिकों ने अपनी समस्याओं और क्षेत्र में आवश्यक विकास कार्यों की जानकारी दी। विधायक ने सभी की बातों को गंभीरता और धैर्यपूर्वक सुना तथा संबंधित अधिकारियों से मौके पर ही चर्चा कर आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए।

पुरन्दर मिश्रा ने अधिकारियों से कहा कि जनता से जुड़ी समस्याओं को केवल कागजी प्रक्रिया तक सीमित नहीं रखा जाना चाहिए। संबंधित विभागों के अधिकारी मौके पर जाकर वास्तविक स्थिति का निरीक्षण करें और आवश्यकतानुसार प्राथमिकता तय करते हुए समस्याओं का निराकरण सुनिश्चित करें। उन्होंने जनसुविधाओं से जुड़े मामलों में लापरवाही नहीं बरतने और लोगों को समय पर राहत उपलब्ध कराने पर जोर दिया।

विधायक ने कहा कि रायपुर उत्तर विधानसभा क्षेत्र की जनता उनके लिए परिवार के समान है। क्षेत्र के विकास के साथ प्रत्येक नागरिक की छोटी-बड़ी समस्या का समाधान उनकी प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि जनता से सीधे संवाद के माध्यम से स्थानीय स्तर की कई ऐसी समस्याएं सामने आती हैं, जिनका समाधान विभागीय अधिकारियों के समन्वय से जल्द किया जा सकता है।

पुरन्दर मिश्रा ने कहा कि जनसंवाद की प्रक्रिया निरंतर जारी रहेगी और क्षेत्रवासियों से मिलने वाली शिकायतों एवं सुझावों पर लगातार निगरानी रखी जाएगी। संबंधित विभागों के साथ समन्वय बनाकर समस्याओं के समयबद्ध समाधान का प्रयास किया जाएगा। उन्होंने नागरिकों को भरोसा दिलाया कि मूलभूत सुविधाओं से जुड़े विषयों को प्राथमिकता के साथ संबंधित अधिकारियों के समक्ष रखा जाएगा।

विधायक का यह सहज जनसंवाद क्षेत्र में चर्चा का विषय रहा। उन्होंने एक ओर अस्वस्थ भाजपा कार्यकर्ता से मुलाकात कर संगठन के प्रति संवेदनशीलता दिखाई, वहीं दूसरी ओर लौटते समय स्थानीय लोगों के बीच रुककर उनकी समस्याएं सुनीं। इस दौरान जनप्रतिनिधि और जनता के बीच सीधे संवाद और समस्या समाधान की प्रतिबद्धता का संदेश सामने आया।