भिलाई में प्रवीण तोगड़िया का भव्य स्वागत, हजारों की मौजूदगी में कार्यक्रम सम्पन्न
भिलाई में आयोजित कार्यक्रम में प्रवीण तोगड़िया का हजारों लोगों ने भव्य स्वागत किया। किसानों के मुद्दे, जनसंख्या संतुलन और हनुमान चालीसा केंद्र स्थापना जैसे प्रमुख विषयों पर उन्होंने संबोधन दिया।
UNITED NEWS OF ASIA. भुवाल रोहीतास, दुर्ग भिलाई | छत्तीसगढ़ में प्रवीण तोगड़िया के आगमन पर उनका भव्य स्वागत किया गया। रायपुर से पहुंचने के बाद भिलाई में आयोजित कार्यक्रम में भारी उत्साह देखने को मिला, जहां हजारों की संख्या में लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम स्थल पर पहुंचते ही राष्ट्रीय बजरंग दल विभागाध्यक्ष वेनू माधव राव सहित राष्ट्रीय बजरंग दल के प्रमुख सदस्यों और जिले की पूरी टीम ने उनका आत्मीय स्वागत किया।
प्रवीण तोगड़िया ने अपने संबोधन में कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर बात रखी। उन्होंने कहा कि किसानों को उनके धान का मूल्य तय करने की स्वतंत्रता मिलनी चाहिए, ताकि उन्हें अपनी मेहनत का पूरा लाभ प्राप्त हो सके।
उन्होंने ‘समृद्ध हिंदू परिवार’ की अवधारणा पर जोर देते हुए कहा कि तीन बच्चों वाला परिवार समाजिक मजबूती और जनसंख्या संतुलन के लिए महत्वपूर्ण है।
तोगड़िया ने बताया कि देशभर में हनुमान चालीसा केंद्र स्थापित किए जाएंगे, जिनका उद्देश्य धार्मिक जागरूकता और सांस्कृतिक एकता को बढ़ावा देना होगा।
कार्यक्रम के समापन पर जिले की टीम ने उनके संकल्पों को जन-जन तक पहुंचाने का विश्वास जताया। भीड़ की भारी मौजूदगी और उत्साह के बीच यह कार्यक्रम बेहद सफल और यादगार बना।