धान खरीदी केंद्रों में आउटसोर्सिंग कंप्यूटर ऑपरेटरों के साथ अन्याय, युवाओं ने जिलाधीश को ज्ञापन सौंपा

कवर्धा में धान उपार्जन केंद्रों में आउटसोर्सिंग कंप्यूटर ऑपरेटरों को केवल 15 दिन काम देने के बाद बाहर किया गया। युवा कांग्रेस ने न्याय की मांग को लेकर जिलाधीश महोदय को ज्ञापन सौंपा।

Nov 29, 2025 - 12:42
 0  13
धान खरीदी केंद्रों में आउटसोर्सिंग कंप्यूटर ऑपरेटरों के साथ अन्याय, युवाओं ने जिलाधीश को ज्ञापन सौंपा

 UNITED NEWS OF ASIA. कवर्धा | जिले में धान खरीदी प्रणाली में काम कर रहे आउटसोर्सिंग कंप्यूटर ऑपरेटरों के साथ बड़ा अन्याय सामने आया है। प्रदेश में खरीफ वर्ष 2025–26 के दौरान 108 उपार्जन केंद्रों में बेरोजगार युवाओं को कंप्यूटर/डेटा एंट्री ऑपरेटर के रूप में अस्थाई रूप से नियुक्त किया गया। उन्हें मौखिक रूप से तीन साल तक काम या छह महीने का वेतन देने का आश्वासन मिला।

युवाओं ने मेहनत से काम संभाला और किसानों की धान खरीद में महत्वपूर्ण योगदान दिया। लेकिन जैसे ही हड़ताली प्रबंधक लौटे, सरकार ने आदेश जारी कर नव-नियुक्त ऑपरेटरों की नियुक्ति केवल 15 दिन के बाद निरस्त कर दी। न वेतन दिया गया, न सम्मान मिला और न ही कोई सुनवाई।

युवा कांग्रेस विधानसभा कवर्धा अध्यक्ष वाल्मिकी वर्मा ने कहा कि यह व्यवहार न केवल अमानवीय है, बल्कि युवाओं की मेहनत और भविष्य का अपमान भी है। उन्होंने शासन प्रशासन से आग्रह किया कि नव-नियुक्त कंप्यूटर ऑपरेटरों का वेतन तुरंत भुगतान किया जाए, उनके अधिकारों की रक्षा की जाए और निरस्त आदेश वापस लिया जाए।

उक्त कार्यक्रम में प्रमुख रूप से विक्की लहरें, मन्नू साहू, सौरभ राजपूत, आशीष यादव, महेंद्र, रमेश, टेकराम, मुकेश, प्रहलाद, दीपक, राकेश, धनंजय, रूपेश, टीकाराम, भागवत, प्रमोद, देवेंद्र, मनेंद्र कौशल, नरेश, राहुल सहित सैकड़ों आउटसोर्सिंग कंप्यूटर ऑपरेटर उपस्थित रहे और जिलाधीश महोदय को ज्ञापन सौंपा।

युवा कांग्रेस ने चेतावनी दी कि यदि न्याय नहीं मिला तो वे चुप नहीं बैठेंगे और अपनी आवाज़ बुलंद करेंगे।