नगर पंचायत नगरी में प्रधानमंत्री ‘मन की बात’ का श्रवण

नगर पंचायत नगरी के सभा हाल में प्रधानमंत्री के 128वें एपिसोड ‘मन की बात’ का श्रवण किया गया। प्रधानमंत्री ने खेल उपलब्धियां, खाद्यान्न उत्पादन, संविधान दिवस और स्वदेशी अपनाने पर जोर दिया। नागरिकों को ठंड के मौसम में सुरक्षा और पर्यटन के लिए भी प्रेरित किया गया।

Dec 1, 2025 - 12:57
 0  11
नगर पंचायत नगरी में प्रधानमंत्री ‘मन की बात’ का श्रवण

 UNITED NEWS OF ASIA. रिजवान मेमन, धमतरी | नगर पंचायत नगरी के सभा हाल में देश के प्रधानमंत्री द्वारा प्रसारित ‘मन की बात’ कार्यक्रम का श्रवण किया गया। 128वें एपिसोड में प्रधानमंत्री ने भारत की खेल उपलब्धियों, खाद्यान्न उत्पादन में वृद्धि, संविधान दिवस के महत्व और वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूर्ण होने पर विशेष प्रकाश डाला।

प्रधानमंत्री ने स्वदेशी अपनाने का पुनः आग्रह किया और देशवासियों से इसके लिए सुझाव मांगे। उन्होंने शीतकालीन सत्र के दौरान नागरिकों को विभिन्न पर्यटन स्थलों पर घूमने, भ्रमण और पिकनिक के लिए प्रेरित किया। साथ ही ठंड के मौसम में परिवारजनों और स्वयं की सुरक्षा के प्रति भी जागरूक रहने की अपील की।

कार्यक्रम के दौरान नगर पंचायत नगरी के अध्यक्ष बलजीत छाबड़ा, पूर्व मंडल अध्यक्ष मोहन नहटा, जिला मंत्री दिनेश्वरी नेताम, महेंद्र नेताम, मंडल महामंत्री रूपेंद्र साहू, रामगोपाल साहू, सभापति अश्विनी निषाद, विनीता कोठारी, शंकर देव, चेलेश्वरी साहू, राजा पवार, यसकरण पटेल, अंबिका ध्रुव, राजेश नाथ गोसाई, नरेंद्र नाग, दीनदयाल शेरपा तथा नगर पंचायत के कई कर्मचारी उपस्थित रहे।