कवर्धा नगर पालिका की मशीन खरीदी पर विवाद, आम आदमी पार्टी ने की निष्पक्ष जांच की मांग

कवर्धा नगर पालिका द्वारा ₹43,49,911 में खरीदी गई Tata Hitachi TMX 20 Neo Super मशीन की प्रक्रिया पर आम आदमी पार्टी ने सवाल उठाए हैं। RTI दस्तावेज़ों में भुगतान तिथि और ऑर्डर/इनवॉइस तिथि में विसंगति पाई गई है। पार्टी ने जिला कलेक्टर को ज्ञापन देकर निष्पक्ष जांच की मांग की है और चेतावनी दी है कि 7 दिनों में कार्रवाई न होने पर वे प्रदर्शन करेंगे।

Oct 6, 2025 - 20:01
 0  36
कवर्धा नगर पालिका की मशीन खरीदी पर विवाद, आम आदमी पार्टी ने की निष्पक्ष जांच की मांग

UNITED NEWS OF ASIA. कवर्धा। कवर्धा नगर पालिका द्वारा Tata Hitachi TMX 20 Neo Super मशीन की खरीद प्रक्रिया पर सवाल उठने लगे हैं। नगर पालिका ने इस मशीन की कीमत ₹43,49,911 दर्शाई है, जबकि आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं का कहना है कि वर्तमान बाजार दर इससे काफी कम है।

सूचना के अधिकार (RTI) से प्राप्त दस्तावेज़ों के अनुसार, ऑर्डर दिनांक 24 दिसंबर 2024, इनवॉइस एवं डिस्पैच दिनांक 5 फरवरी 2025 है, जबकि भुगतान 15 फरवरी 2024 को किया गया बताया गया है। इन तिथियों में विसंगति और प्रक्रियात्मक अनियमितता की आशंका जताई जा रही है।

इस मामले को लेकर आम आदमी पार्टी के जिला छात्र अध्यक्ष कमलकांत सिन्हा, जिला अध्यक्ष हुकुमत साहू, जिला सचिव ज्ञानचंद साहू और अन्य सदस्यों ने जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा। पार्टी ने ज्ञापन में मांग की है कि मामले की निष्पक्ष जांच कर वास्तविक स्थिति सामने लाई जाए।

आम आदमी पार्टी कार्यकर्ताओं ने चेतावनी दी है कि यदि 7 दिनों के भीतर जांच प्रारंभ नहीं की जाती है, तो वे लोकतांत्रिक तरीके से प्रदर्शन कर अपनी मांग पूरी कराएंगे