मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बनोरा अघोर गुरुपीठ में लिया गुरु दर्शन, नवदंपत्ति को दिया आशीर्वाद

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय रायगढ़ दौरे के दौरान ग्राम बनोरा स्थित अघोर गुरुपीठ पहुंचे, जहां उन्होंने गुरु दर्शन कर प्रदेश की खुशहाली की कामना की। साथ ही नवविवाहित दंपत्ति को आशीर्वाद देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। कार्यक्रम में अनेक जनप्रतिनिधि और प्रशासनिक अधिकारी भी उपस्थित रहे।

Dec 5, 2025 - 18:01
 0  48
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बनोरा अघोर गुरुपीठ में लिया गुरु दर्शन, नवदंपत्ति को दिया आशीर्वाद

 UNITED NEWS OF ASIA.  महेंद्र अग्रवाल,  रायगढ़ | मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय रायगढ़ प्रवास के दौरान ग्राम बनोरा स्थित अघोर गुरुपीठ में गुरु दर्शन के लिए पहुंचे जहां उन्होंने उपासना स्थल पर अघोरेश्वर अवधूत भगवान राम जी की प्रतिमा के दर्शन कर प्रदेश की सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना की। उन्होंने आश्रम में अघोरेश्वर अवधूत भगवान राम जी के प्रिय शिष्य प्रियदर्शी भगवान राम जी के भी दर्शन कर उनका आशीर्वाद और मार्गदर्शन प्राप्त किया।

मुख्यमंत्री साय ने वर डॉ. कुमार विक्रम साहू और वधू डॉ. हेम पुष्पा साहू को नवदाम्पत्य जीवन में प्रवेश करने पर आशीर्वाद प्रदान करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर लोकसभा सांसद राधेश्याम राठिया, नगर निगम महापौर जीवर्धन चौहान, नगर निगम सभापति डिग्रीलाल साहू, जिला पंचायत सदस्य सुषमा खलखो और लक्ष्मी जीवन पटेल, अरुणधर दीवान सहित अन्य जनप्रतिनिधियों ने भी गुरु दर्शन कर आशीर्वाद लिया।

वहीं पुलिस अधीक्षक दिव्यांग पटेल, डीएफओ अरविंद पीएम, जिला पंचायत सीईओ अभिजीत बबन पठारे सहित प्रशासनिक अधिकारी, वर के पिता बिंदेश्वर साहू, वधू के पिता राजेश साहू और दोनों परिवारों के सदस्य उपस्थित रहे।