कार्यक्रम की शुरुआत यादव ठेठवार समाज रायपुर महानगर के अध्यक्ष हरि राम यदु के स्वागत उद्बोधन से हुई। उन्होंने सभी अतिथियों, समाजजनों और उपस्थित सदस्यों का स्वागत करते हुए समाज की एकता और सामाजिक विकास के लिए मिलकर कार्य करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि समाज की प्रगति के लिए संगठन और आपसी सहयोग बेहद आवश्यक है।
इस अवसर पर महानगर सचिव इंद्रदेव यदु ने वार्षिक प्रतिवेदन प्रस्तुत करते हुए वर्ष भर में समाज द्वारा किए गए सामाजिक, सांस्कृतिक और संगठनात्मक कार्यों की जानकारी दी। वहीं कोषाध्यक्ष लव यदु ने पूरे वर्ष का आय-व्यय का विस्तृत ब्यौरा समाज के समक्ष प्रस्तुत किया।
कार्यक्रम में कई विशिष्ट अतिथियों की उपस्थिति रही, जिनमें संतोष यदु (अध्यक्ष, यादव ठेठवार समाज रायपुर राज), मनी राम यादव (महासचिव), शोभा राम यदु (कोषाध्यक्ष), अम्बर अग्रवाल (पार्षद, रायपुर नगर निगम जोन-5), ललिता यादव (प्रांताध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ राजिम महासभा), महेश यादव (युवा प्रकोष्ठ अध्यक्ष), निशा देवेंद्र यादव (पूर्व पार्षद एवं जोन अध्यक्ष), कुंजबिहारी यादव (सभापति रायपुर महानगर) सहित समाज के अनेक पदाधिकारी और गणमान्य नागरिक शामिल हुए।
मंच पर उपस्थित अतिथियों का शाल, माला और प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मान किया गया। इसके साथ ही समाज के वरिष्ठ एवं बुजुर्गजनों को भी विशेष रूप से सम्मानित किया गया और उनके समाज के प्रति योगदान को सराहा गया।
अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर समाज की सक्रिय और प्रेरणादायी महिलाओं को भी विशेष सम्मान दिया गया। विभिन्न क्षेत्रों में योगदान देने वाली महिलाओं को सम्मानित कर उनके कार्यों की सराहना की गई और समाज में उनकी भूमिका को महत्वपूर्ण बताया गया।
कार्यक्रम के दौरान समाज की एकता, शिक्षा, सामाजिक विकास और नई पीढ़ी को संस्कारों से जोड़ने जैसे विषयों पर भी विचार-विमर्श किया गया। वक्ताओं ने समाज के सभी लोगों से संगठित होकर समाज की उन्नति और प्रगति के लिए निरंतर प्रयास करने का आह्वान किया।
कार्यक्रम के समापन पर सभी उपस्थित जनों ने आपसी भाईचारे और सौहार्द का संदेश देते हुए होली मिलन उत्सव मनाया। रंग और गुलाल के साथ एक-दूसरे को होली की शुभकामनाएं दी गईं और समाज की एकजुटता का संदेश दिया गया।
कार्यक्रम का सफल संचालन रवि यदु और शशिकांत यदु ने किया। अंत में आयोजकों द्वारा सभी अतिथियों, पदाधिकारियों, महिलाओं, युवाओं और समाज के सभी सदस्यों के प्रति आभार व्यक्त किया गया। यह आयोजन समाज में एकता और सांस्कृतिक परंपराओं को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल साबित हुआ।