ऑपरेशन अंकुश के तहत रायगढ़-कोरबा बॉर्डर पर जुए के फड़ पर छापा, 33 जुआरी गिरफ्तार
रायगढ़ पुलिस ने ऑपरेशन अंकुश के तहत रायगढ़-कोरबा सीमा के ग्राम धसकामुड़ा में जुए के पांच फड़ों पर दबिश देकर 33 जुआरियों को गिरफ्तार किया। कार्रवाई में करीब 90 लाख रुपये मूल्य के सात वाहन, 57,140 रुपये नकद, गैस लाइट और जुआ सामग्री जब्त की गई।
UNITED NEWS OF ASIA. रायगढ़। जिले में अवैध जुआ और अन्य असामाजिक गतिविधियों के खिलाफ चलाए जा रहे ऑपरेशन अंकुश के तहत रायगढ़ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए रायगढ़-कोरबा सीमा पर स्थित ग्राम धसकामुड़ा में संचालित जुए के पांच फड़ों पर दबिश देकर 33 जुआरियों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने मौके से करीब 90 लाख रुपये मूल्य के सात चारपहिया वाहन, 57,140 रुपये नकद, पांच गैस लाइट और खुडखुडिया जुआ सामग्री जब्त की है।