मारुति लाइफ स्टाइल में 14 दिसंबर को हेल्पिंग हैंड्स क्लब फाउंडेशन का रक्तदान शिविर

हेल्पिंग हैंड्स क्लब फाउंडेशन 14 दिसंबर को मारुति लाइफ स्टाइल, रायपुर में रक्तदान शिविर आयोजित कर रहा है। एकत्रित रक्त मेकाहारा हॉस्पिटल के जरूरतमंद मरीजों को निःशुल्क उपलब्ध कराया जाएगा। संस्था लंबे समय से स्वास्थ्य, शिक्षा और सामाजिक सेवा के क्षेत्र में निरंतर महत्वपूर्ण कार्य कर रही है।

Dec 12, 2025 - 11:57
 0  12
मारुति लाइफ स्टाइल में 14 दिसंबर को हेल्पिंग हैंड्स क्लब फाउंडेशन का रक्तदान शिविर

 UNITED NEWS OF ASIA. अमृतेश्वर सिंह,रायपुर |रायपुर के रेसिडेंशियल एरिया मारुति लाइफ स्टाइल में 14 दिसंबर, रविवार को हेल्पिंग हैंड्स क्लब फाउंडेशन द्वारा एक बड़े रक्तदान शिविर का  आयोजन किया जा रहा है। यह शिविर समाजसेवा और स्वास्थ्य जागरूकता के उद्देश्य से आयोजित किया गया है, जिसमें मारुति रेजिडेंट्स वेलफेयर सोसाइटी भी सक्रिय सहयोग दे रही है। इस शिविर में एकत्रित होने वाला रक्त मॉडल ब्लड बैंक के माध्यम से मेकाहारा हॉस्पिटल के जरूरतमंद मरीजों को निःशुल्क उपलब्ध कराया जाएगा।

हेल्पिंग हैंड्स क्लब फाउंडेशन छत्तीसगढ़ की एक सक्रिय और लोकप्रिय सामाजिक संस्था है, जो वर्षों से स्वास्थ्य, शिक्षा, सेवा और राहत कार्यों में महत्वपूर्ण योगदान दे रही है। संस्था द्वारा निःशुल्क इलाज, गरीब बच्चों की शिक्षा, निशुल्क चश्मा वितरण, रक्तदान, पुलिस विभाग के साथ “राखी विथ रक्षक” जैसे कई कार्यक्रम निरंतर आयोजित किए जाते रहे हैं। यही कारण है कि यह संस्था प्रदेशभर में अपनी सेवा और समर्पण के लिए पहचानी जाती है।

संस्था के प्रदेश संरक्षक डॉक्टर रमेश अग्रवाल और मनोज गोयल हैं, जबकि प्रदेश अध्यक्ष और संस्थापक अंकित अग्रवाल इस अभियान का नेतृत्व कर रहे हैं। संस्था की टीम में उपाध्यक्ष तरुण अग्रवाल, अमित केडिया, विन्नी सलूजा, सचिव उदित अग्रवाल, सह सचिव रिंकू केडिया, कोषाध्यक्ष रजत अग्रवाल और सह कोषाध्यक्ष विवेक श्रीवास्तव सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। महिला विंग की प्रदेश अध्यक्ष बबीता अग्रवाल और सचिव भारती मोदी की टीम भी इस आयोजन को सफल बनाने में जुटी हुई है।

भारती मोदी का कहना है कि रक्तदान शारीरिक और मानसिक दोनों स्तर पर लाभकारी है, इसलिए सभी को तीन महीने में एक बार रक्तदान अवश्य करना चाहिए। संस्था की अनामिका मिश्रा का कहना है कि निस्वार्थ सेवा ही सच्ची मानवता है, जबकि अल्पना शर्मा ने पुलिस और आर्मी जैसे रक्षकों के लिए सम्मान बनाए रखने की अपील की। आयोजन से जुड़े अमित केडिया ने बताया कि इस शिविर के माध्यम से दूरदराज से आने वाले गरीब मरीजों को बड़ी राहत मिलेगी।

हेल्पिंग हैंड्स क्लब फाउंडेशन आने वाले महीनों में मेकाहारा व एम्स में बड़े रक्तदान महाकुंभ के आयोजन की भी तैयारी कर रहा है, जिससे हजारों लोगों को निःशुल्क रक्त उपलब्ध कराया जाएगा। संगठन के कोर सदस्य भी जनवरी–फरवरी में होने वाले वार्षिक सम्मेलन और मिलन समारोह को लेकर उत्साहित हैं और पूरे प्रदेश में अपनी सक्रियता बनाए हुए हैं।