बालोद में तेज रफ्तार और नशे के कारोबार पर कार्रवाई की मांग, चेंबर ऑफ कॉमर्स ने एसपी को सौंपा ज्ञापन
छत्तीसगढ़ चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज की बालोद इकाई ने शहर में बढ़ती सड़क दुर्घटनाओं, तेज रफ्तार वाहनों और कथित नशे के कारोबार पर रोक लगाने की मांग को लेकर पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपा। प्रतिनिधिमंडल ने युवाओं में बढ़ती नशे की प्रवृत्ति पर चिंता जताते हुए सख्त कार्रवाई की मांग की।
UNITED NEWS OF ASIA. सुनील साहू, बालोद l बालोद शहर में बढ़ती सड़क दुर्घटनाओं, तेज रफ्तार वाहनों और कथित नशे के कारोबार पर रोक लगाने की मांग को लेकर छत्तीसगढ़ चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज की बालोद इकाई ने पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपा। प्रतिनिधिमंडल ने शहर में कानून व्यवस्था, सड़क सुरक्षा और युवाओं में बढ़ती नशे की प्रवृत्ति को गंभीर विषय बताते हुए प्रभावी कार्रवाई की मांग की।